- प्रत्येक स्कूल में छठवीं से बारहवीं तक 420 बच्चों को मिलेगा प्रवेश
- भवन निर्माण के लिए सभी जरूरी प्रक्रियाएं शीघ्र पुरा करने के निर्देश
- स्थल चयन में छात्रों की सुविधा का रखा जाएगा ध्यान
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने राज्य में खोले जा रहे एकलव्य विद्यालयों में छात्रों की सुवधिाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये है। मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि एकलव्य विद्यालय ऐसे सुगम स्थान पर स्थापित करें जहां छात्रों को आने जाने में असुविधा नही हो। मुख्य सचिव ने जिला कलेक्टरों को निर्देश दिये कि विद्यालय के लिए भूमि आदि की सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करवाएं।
भारत शासन द्वारा छत्तीसगढ़़ में 50 नए एकलव्य विद्यालय अदिवासी क्षेत्रों में स्वीकृत किये है। इन आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 वीं से 12वीं तक के बच्चे शिक्षा प्राप्त करेंगे। प्रत्येक विद्यालय में 420 बच्चों को शिक्षा प्रदान करने का प्रावधान है। मुख्य सचिव ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एकलव्य विद्यालयों के संबंध में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित बैठक में अनुसूचित जनजाति विकास विभाग के सचिव डी.डी.सिंह, संचालक अनुसूचित जाति जनजाति विकास विभाग शम्मी आबिदी और संबंधित जिलों के कलेक्टर सहित वन विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
