द सीजी न्यूज
वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने शहर में 3 करोड़ की लागत से शहर के भीतरी हिस्से में सड़कों का डामरीकरण करने के निर्देश दिये हैं। वोरा ने कहा कि सभी 60 वार्डों में विकास कार्य कराए जाएं। शासन से शहर के भीतरी हिस्से की सड़कों का डामरीकरण करने 3 करोड़ रुपए स्वीकृत किये गए हैं। टेंडर प्रक्रिया होने के बाद भी अमृत मिशन के काम पेंडिंग होने के कारण काम प्रारंभ नहीं हो पाए हैं। वोरा ने जल्द से जल्द डामरीकरण के सभी काम पूरा कराने के सख्त निर्देश दिए हैं।
वोरा ने आज महापौर धीरज बाकलीवाल व निगम आयुक्त हरेश मंडावी से चर्चा करते हुए कहा कि शासन स्तर पर राशि की कमी नहीं होने दी जा रही है। आम जनता को समय पर विकास कार्यों का लाभ मिलना चाहिए। बरसात शुरू होने के पहले सड़कों का डामरीकरण कार्य पूर्ण हो जाना चाहिए। वोरा ने डामरीकरण से पहले अमृत मिशन के पेंडिंग कार्यों को पूरा किया जाए, ताकि डामरीकरण के बाद सड़क न खोदना पड़े। इसके लिए जल कार्य विभाग से समन्वय कायम कर डामरीकरण के कार्य कराए जाएं। वोरा ने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा हाल ही में डामरीकरण कराने के एक सप्ताह के भीतर अमृत मिशन की ठेका एजेंसी ने सड़क खोद दी थी। की खुदाई कर दी थी, जिस पर वोरा ने कड़ी नाराजगी जताई।
वर्तमान में इमली झाड़ वार्ड क्रमांक 6 में 19.50 लाख, मान होटल से हरना बांधा मुक्तिधाम तक 18.78 लाख, धमधा नाका से पायल मेडिकल होते हुए आयुर्वेदिक अस्पताल तक 25.50 लाख, सूर्या होटल से शहीद भगत सिंह स्कूल तक 34.86 लाख, राम मंदिर से दुर्गा मंदिर होते हुए तमेर पारा चौक तक 26.14 लाख, सत्ती चौरा से पुराना बस स्टैंड 30.98 लाख, बस स्टैंड से फरिश्ता काम्प्लेक्स 23.24 लाख समेत कुल 21 वार्डों की जनता को लाभान्वित करने 18 सड़कों के डामरीकरण हेतु वोरा की पहल पर 3.07 करोड़ की राशि नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया द्वारा स्वीकृत की गई है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
