- रायपुर नाका वार्ड 47 में समस्याओं का जायजा लेने विधायक वोरा ने लगाई चौपाल
- समय-समय पर हर मोहल्ले में सजेगी चौपाल, समस्याएं सुनने के बाद वोरा विभागीय अफसरों को देंगे समस्याएं सुलझाने के निर्देश
द सीजी न्यूज
विधायक अरुण वोरा ने आज रायपुर नाका वार्ड 47 का दौरा कर वार्डवासियों की समस्याओं की जानकारी ली। यहां के नागरिकों ने भूमि का पट्टा दिलाने, सड़क व नाली निर्माण के साथ ही सामुदायिक भवन निर्माण और खेल मैदान विकसित करने की मांग की। वार्ड में सड़क निर्माण करने वोरा ने मौके पर ही विधायक निधि से 10 लाख रुपए की स्वीकृति दे दी। वोरा ने महापौर धीरज बाकलीवाल और निगम कमिश्नर हरेश मंडावी से चर्चा करते हुए कहा कि वार्डवासियों की दूसरी मांगों और समस्याओं से संबंधित सभी विकास काम नगर निगम के माध्यम से तत्काल पूरा कराया जाए।

सबसे ज्यादा मांग पट्टा देने की मांग के साथ वार्ड में खेल मैदान का निर्माण कराने की मांग प्रमुखता से की गई। इसके अलावा वार्ड में सड़क-नाली निर्माण कार्य कराना जरूरी है। सामुदायिक भवन की जरूरत भी बताई गई। वोरा ने कहा कि 23 करोड़ रुपए की राशि मिली है, सभी 60 वार्डों से विकास कार्य कराए जाएं। राशि का सदुपयोग होना चाहिए। ताकि आम जनता को इसका लाभ मिल सके। चौपाल में निगम के एमआईसी मेंबर हमीद खोखर, कांग्रेस नेता देव कुमार जंघेल, पूर्व निगम सभापति डॉ देव नारायण तांडी, जयसुंदर तांडी, निगंम के स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान, कन्या ढीमर, उर्वशी साहू सहित अ्न्य नागरिक मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

