Breaking News

मुख्यमंत्री का प्रदेश व्यापी दौरा 4 से : चीफ सेक्रेटरी ने अफसरों को दिए जरूरी निर्देश : सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने कहा

द सीजी न्यूज 

रायपुर/ चीफ सेक्रेटरी अमिताभ जैन ने आज कमिश्नर, कलेक्टर, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षकों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रदेश व्यापी दौरा कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री के निर्देशों और घोषणाओं पर सजगता से फौरन कार्यवाही करें।

इस संबंध में मुख्यमंत्री सचिवालय के अधिकारियों को भी तत्काल अवगत कराएं। भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम, जन चौपाल और अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, डीजीपी अशोक जुनेजा और आईजी आनंद छाबडा ने भी अधिकारियों से मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने भी अधिकारियों को सम्बोधित किया।

Check Also

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

विकसित भारत के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश देगा विकसित भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!