Breaking News

घेराव करने आए प्रदर्शनकारियों के साथ जमीन पर बैठे विधायक : जलसंकट दूर करने के सख्त निर्देश देकर जीता सबका दिल : वोरा की राजनीति से बौखलाया विपक्ष

  • भाजपा पार्षदों के विरोध की राजनीति पर विधायक की सक्रियता-सजगता भारी 
  • प्रदर्शनकारियों ने विधायक का साथ मिलने पर उनकी सक्रियता का समर्थन किया   

द सीजी न्यूज 

विधायक जमीन पर बैठे तो महापौर सहित एमआईसी मेंबर भी प्रदर्शनकारियों के साथ बैठ गए।

गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही शहर में पेयजल को लेकर फिर से हाहाकार मचने लगा है। अमृत मिशन के कनेक्शन में लो प्रेशर और जल आपूर्ति के समय में कटौती को लेकर भाजपा पार्षद लीना देवांगन के नेतृत्व में पूर्व सभापति दिनेश देवांगन, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा सहित वार्ड क्रमांक 4 के निवासियों ने नगर निगम में महापौर का घेराव किया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बीच आंदोलन की सूचना मिलने पर अचानक विधायक अरुण वोरा मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस बल हटाकर नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनने के बाद  निराकरण करने का प्रयास किया।

नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा और पूर्व सभापति दिनेश देवांगन ने कई बार माहौल बनाना चाहा, लेकिन वोरा मुस्कुराते हुए नागरिकों को आश्वस्त करते रहे कि समस्या का समाधान जल्द होगा।

विधायक वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को मौके पर तलब किया और एक-एक कर सभी विसंगतियों का कारण जानने का प्रयास किया। वोरा ने स्पष्ट निर्देश दिये कि दुर्ग शहर की जनता उनके लिए परिवार के समान है। किसी भी वार्ड में किसी भी घर में मूलभूत सुविधाओं की कमी नहीं होनी चाहिए। भीषण गर्मी में पेयजल और निस्तारी की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कोई भी लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

नागरिकों ने वोरा से बताया कि बघेरा पानी टंकी से पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। कई स्थानों पर टुल्लू पंप के कारण भी समस्या आ रही है। वोरा ने जल्द से जल्द सभी समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जल कर्म प्रभारी संजय कोहले, पार्षद मनदीप भाटिया, एल्डरमैन रत्ना नारमदेव, कार्यपालन अभियंता राजेश पांडेय, आर के जैन, नारायण ठाकुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी व वार्ड वासी मौजूद थे।

Check Also

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

विकसित भारत के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश देगा विकसित भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!