Breaking News

पुतरा-पुतरी विवाह में पुतरा की बारात लेकर पहुंचे विधायक अरुण वोरा : पुतरी पक्ष की महिलाओं ने दागा सवाल – बिना डीजे ले आए बारात ?

द सीजी न्यूज

दुर्ग / जिला महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित पुतरा-पुतरी विवाह के अवसर पर आयोजित समारोह में आज वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा पुतरा की बरात लेकर पहुंचे। पुतरी की ओर से वोरा की धर्मपत्नी मंजू वोरा सहित अन्य महिलाओं ने सवाल दागा – बिना डीजे बारात लेकर आए गए। कम से कम बाजे गाजे के साथ बारात लाना था।

सीधे सरल विधायक मुस्कुराते रहे। उनकी ओर से शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जवाब दिया। हास परिहास के बीच पुतरा-पुतरी के विवाह की रस्म अदा की गई। अक्षय तृतीया के अवसर पर महिला कांग्रेस द्वारा पुतरा पुतरी विवाह का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस व शहर जिला कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल हुए।

अरुण वोरा ने सभी को अक्ती पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा दूर करना है। विवाह के माध्यम से यह संदेश भी देना है कि दहेज प्रथा समाप्त करने की दिशा में सभी को मिलकर प्रयास करना है। विवाह कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, श्वेता बाकलीवाल, सुजाता साहू, सदाबहार, रत्ना चंद्राकर, सरिता ताम्रकार, मनीष बघेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय मिश्रा, अल्ताफ अहमद, ब्रज लाल पटेल, राजकुमार वर्मा, राजकुमार पाली, सुशील भारद्वाज, दिलीप ठाकुर, दीपक जैन, शिवाकांत तिवारी, आनंद कपूर ताम्रकार, चंद्र मोहन गभने, दीपशिखा दुबे, छाया चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Check Also

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

विकसित भारत के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश देगा विकसित भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!