- मुख्यमंत्री ने सी-मार्ट की स्थापना करने का निर्णय लेकर महिला स्वसहायता समूह को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ी पहल की – महापौर हेमा देशमुख
- एक ही स्थान सी-मार्ट में समूह की महिलाओं द्वारा बनाए विभिन्न तरह के स्थानीय उत्पाद जनसामान्य के लिए रहेंगे उपलब्ध
द सीजी न्यूज
राजनांदगांव / महापौर हेमा देशमुख ने आज महिला स्वसहायता समूह, शिल्पियों, बुनकरों द्वारा निर्मित उत्पादों के मार्केटिंग के लिए शो-रूम सी-मार्ट का शुभारंभ किया। राज्य शासन द्वारा समूह की महिलाओं और पारंपरिक कुटीर उद्योगों द्वारा निर्मित उत्पादों की मार्केटिंग के लिए सी-मार्ट की स्थापना की है। राजनांदगांव के सामुदायिक भवन जलतरंग कॉलोनी के पास सी-मार्ट प्रारंभ किया गया है। इस अवसर पर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर उपस्थित रहे।
महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सी-मार्ट की इस विशेष पहल से जमीनी स्तर पर कार्य करने वाली महिला स्वसहायता समूह को सशक्त बनाने की दिशा में कारगर कार्य किया है। राजनांदगांव में सी-मार्ट के लिए एक भवन दिया गया है। यहां समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित हल्दी, मिर्च, धनिया, मसाले, पापड़, बड़ी, अचार जैसे स्थानीय उत्पादों की बिक्री हो रही है। जिससे उनका आर्थिक सुदृढ़ीकरण होगा। महापौर ने इस अवसर पर स्थानीय उत्पादों की खरीदी की।
कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जिले में महिला स्वसहायता समूह के प्रोडक्ट को राजनांदगांव शहर में विक्रय के लिए स्थान उपलब्ध कराया गया है। जिससे उन्हें आसानी से मार्केट उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि राजनांदगांव नगर निगम के सहयोग से सी-मार्ट खोला गया है। स्थानीय उत्पादों की बिक्री से समूह की महिलाएं लाभान्वित होंगी।
सी-मार्ट में समूह की महिलाओं द्वारा बनाए विभिन्न तरह के उत्पाद जनसामान्य के लिए उपलब्ध रहेंगे। स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद जैविक उत्पादों के अलावा विभिन्न तरह के मसालों और खाद्य पदार्थों की वेरायटी यहां उपलब्ध हैं। यहां आरूग जैविक सुगन्धित चावल, आरूग जैविक कोदो, रागी आटा, हल्दी, काला चावल, आरूग शहद, हिमालयन काला नमक, अदोरी बड़ी, गरम मसाला, मूंग पापड़, आंवला अचार, पोहा, महुआ चिक्की, महुआ लड्डू, मशरूम के अचार, मशरूम के पापड़, वैदिक पेय, नीम दंत मंजन, सेनेटरी पैड, गौधूली तिलक चंदन, देशी गाय के गोबर का कंडा, शुद्ध आम की लकड़ी, पत्तल, मसाला, चावल पापड़, पास्ता, धनिया पाऊडर, मिर्ची पाऊडर, साबून, फिनाईल, बैग उपलब्ध हैं। साथ ही पर्स, बुनकरों के हस्तनिर्मित बेडशीड, टॉवेल, रूमाल व अन्य उत्पाद भी उपलब्ध हैं।
इस मौके पर नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके, महापौर परिषद के सदस्य मधुकर बंजारी, राजा तिवारी, सुनीता फंडनवीस, पार्षद ऋषि शास्त्री, शरद पटेल, एल्डरमेन प्रभात गुप्ता, पूर्णिमा नागदेवे, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष रमेश डाकलिया उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

