Breaking News

शाम को कई वार्डों में फिर नहीं खुले नल : अमृत मिशन का अधूरा काम पूरा करने वार्डों में प्रभावित हो रही है पानी सप्लाई

  • ऐसा है निगम का कंट्रोल रूम – पानी सप्लाई की जानकारी नहीं मिलती
  • फोन करने पर नाम-पता और फोन नंबर नोट करने के सिवा कोई काम नहीं किया जाता
  • कंट्रोल रूम में जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी की ड्यूटी नहीं लगाई गई, सिर्फ शिकायत दर्ज करने का काम हो रहा

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों भले ही अमृत मिशन का लोकार्पण कर दिया गया हो लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं किया गया है। योजना का काम पूरा हुए बिना ही आनन फानन में लोकार्पण करने के बाद अब लोगों को परेशानी हो रही है। अधूरे कार्य को पूरा करने के कारण दीपक नगर के आधे हिस्से सहित कई वार्डों में आज शाम को पानी सप्लाई नहीं हो पाई। नल खुलने के इंतजार में परेशान होने के बाद लोगों ने नगर निगम के कंट्रोल रूम में फोन किया लेकिन वहां से भी स्पष्ट जवाब नहीं मिला।

भीषण गर्मी के मौसम में पानी की खपत बढ़ जाती है। शाम को नल न खुलने के कारण लोग पानी के लिए परेशान होते रहे। निगम के जल कार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर ने बताया कि अमृत मिशन प्रोजेक्ट का कार्य किया गया है जिसके कारण आज शाम पानी सप्लाई नहीं हो पाई। अमृत मिशन की एजेंसी ने काम पूरा कर लिया है। कल सुबह पानी नियमित रूप से सप्लाई होगी।

 

Check Also

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

विकसित भारत के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश देगा विकसित भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!