Breaking News

चिटफंड कंपनी के खिलाफ कार्रवाई जारी : याल्सको कंपनी की 1.179 हेक्टेयर की जमीन कुर्की की

  • डोंगरगांव तहसील अंतर्गत नीलामी से प्राप्त 63 लाख रुपए की राशि का शीघ्र ही किया जाएगा वितरण
  • अब तक 17 हजार 691 निवेशकों को 12 करोड़ 80 लाख रुपए की राशि लौटाई गई
  • शीघ्र ही निवेशकों को 63 लाख रुपए की राशि का होगा वितरण
  • कलेक्टर ने धनगांव स्थित 1.179 हेक्टेयर की भूमि की कुर्की कर जिला एवं सत्र न्यायाधीश को भेजा प्रकरण

द सीजी न्यूज 

राजनांदगांव / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में जिले में चिटफंड कंपनी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और निवेशकों को उनकी राशि वापस लौटाई जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा चिटफंड कंपनियों पर निरंतर अभियान चलाकर संपत्तियों की कुर्की व नीलामी की कार्रवाई की जा रही है। अब तक 17 हजार 691 निवेशकों को 12 करोड़ 80 लाख रूपए की राशि लौटाई जा चुकी है।

डोंगरगांव तहसील के अंतर्गत याल्सको रियल स्टेट एण्ड एग्रो फार्मिंग लिमिटेड की भूमि कुर्क की गई है। शीघ्र ही निवेशकों को 63 लाख रुपए की राशि वितरण की जाएगी। साल्हे में 0.976 हेक्टेयर की भूमि के लिए एवरग्रीन सेल्युशन डोंगरगांव द्वारा 44 लाख 50 हजार रुपए की बोली लगाई गई। मटिया में 0.028 हेक्टेयर की भूमि के लिए प्रफुल कोठारी राजनांदगांव द्वारा 5 लाख 11 हजार रुपए और मटिया में ही 0.081 हेक्टेयर की भूमि के लिए 14 लाख 11 हजार रुपए में बोली लगाई गई।

Check Also

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

विकसित भारत के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश देगा विकसित भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!