Breaking News

फाइटिंग गेम खिलाड़ी चंदन ने सीएम से सहायता राशि की मांग की : दो लाख रुपये मंजूर

द सीजी न्यूज 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज सर्किट हाउस सूरजपुर में फाइटिंग गेम खिलाड़ी चंदन कुमार ने मुलाकात की। चंदन में मुख्यमंत्री से मिलकर कहा कि गरीब किसान परिवार का बेटा हूं। छत्तीसगढ़ की तरफ से नेशनल कंपीटिशन में खेलने जाने का खर्चा ज्यादा होता है। राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में चयन होने के बाद भी खुद के खर्च पर खेलने जाना संभव नही हो पा रहा है। चंदन ने बताया कि 11 मई को रायपुर में पंकरेशन एथेलिमा की स्पर्धा में खेलने जाना है। उसने मुख्यमंत्री से खेलने जाने के लिए और ठहरने आदि के लिए सहायता उपलब्ध कराने की मांग की।

18 वर्षीय रुनियाडीह निवासी चंदन वुशु, थोडा, थांगता, एथेलिमा जैसे फाइटिंग गेम्स का खिलाड़ी है। चंदन ने राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया है। थोडा खेल में हिमाचल प्रदेश के शिमला में चंदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया था। चंदन की मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दो लाख रुपए स्वीकृत किये हैं।

Check Also

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

विकसित भारत के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश देगा विकसित भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!