- शहर में विकास कार्यों के लिए राशि की कमी नहीं – विधायक
- जनता की मांग के अनुरूप सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैय्या कराई जाएगी : महापौर
द सीजी न्यूज
दुर्ग/ शहर के ह्दय स्थल चंडी मंदिर चौक से लेकर नया तालाब, सारथी पारा तक सड़क डामरीकरण कार्य के लिए आज विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने वार्ड क्रमांक 3 में भूमिपूजन किया। चंडी मंदिर रोड से नया तालाब और सारथी पारा सड़क डामरीकरण के लिए 7.84 लाख रुपए खर्च किये जाएंगे।
इस मौके पर विधायक ने कहा कि मूलभूत विकास कार्यों के लिए राशि की कमी नहीं होने दी जाएगी। जनता की जरूरत और सुविधाओं को देखते हुये विकास कार्य कराए जा रहे हैं। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि क्षेत्र के सभी निवासियों को उनकी आवश्यकता अनुसार सुविधा प्राप्त होगी। शहर में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
इस अवसर पर निगम सभापति राजेश यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, पार्षद नरेंद्र बंजारे, एमआईसी मेंबर अब्दुल गनी, संजय कोहले, दीपक साहू, हमीद खोखर, मनदीप सिंह भाटिया, पार्षद बिजेंद्र भारद्वाज, मनीष बघेल, प्रकाश जोशी, बृजलाल पटेल, एल्डरमेन रत्ना नारमदेव, जगमोहन ढीमर, देव सिन्हा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार साहू, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व पार्षद कन्या ढीमर, प्रकाश गीते, पप्पू श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, आनंद कपूर ताम्रकार सहित अन्य नागरिक उपस्थित थे।
वार्ड में सड़क डामरीकरण कार्य की मांग काफी समय से पार्षद व वार्ड के निवासियों की ओर से हो रही थी। विधायक और महापौर की पहल पर 7.84 लाख की लागत से चंडी मंदिर रोड से नया तालाब और सारथी पारा सड़क डामरीकरण कार्य किया जाएगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
