द सीजी न्यूज
राजधानी में आज दिनदहाड़े लूट की वारदात हो गई। प्रॉपर्टी डीलर के कैशियर को बीच रास्ते में रोककर बदमाशो ने 10 लाख रुपए लूट लिये। पुलिस के अनुसार घटना गंज थाना इलाके के चूना भट्टी इलाके में हुई। इस मामले में 3 अज्ञात लुटेरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गंज थाना पुलिस जांच में जुट गई है।

सोमवार को दोपहर करीब 1 से डेढ़ बजे के बीच लूटपाट की वारदात हुई है। प्रॉपटी डीलर कान्हा शर्मा का कैशियर आकाश यादव अपने घर से 10 लाख रुपए नगद लेकर रजिस्ट्री ऑफिस जा रहा था। इसी दौरान चूना भट्टी एक्सप्रेस-वे के नीचे बाइक पर सवार 3 अज्ञात लुटेरों ने प्रार्थी को रोका और मारपीट करते हुए हथियार दिखाकर डिग्गी में रखे 10 लाख रुपए लूट लिये। इसके बाद सभी लुटेरे फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में कई दल रवाना किये गए हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal