द सीजी न्यूज
भिलाई के नेहरू नगर अंडरब्रिज में आज अचानक आग लग गई। इसके कारण करीब 25 मीटर प्लास्टिक शीट जलकर खाक हो गई। अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पा लिया है। तेज गर्मी के मौसम में यहां लोगों का आवागमन काफी कम था। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग के कारणों का पता नहीं चला है।
प्लास्टिक शीट में आग लगने के कारण चारों ओर काले धुआं फैल गया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अंडरब्रिज के दोनों ओर यातायात बंद कराया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
