Breaking News

युवा कांग्रेस संगठन चुनाव में देवेंद्र यादव ने झोंकी ताकत : दुर्ग ग्रामीण में जयंत का दबदबा : दु्र्ग शहर में समन्वय की कोशिशें नाकाम

द सीजी न्यूज 

देर रात तक बैठकों का दौर : तय हो रही है रणनीति : विधायक देवेंद्र यादव ने संभाली कमान

युवा कांग्रेस संगठन चुनाव को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ की कांग्रेसी राजनीति इन दिनों सरगर्म है। भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव ने प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष के लिए आकाश शर्मा को विजयी बनाने के लिए एक तरह से पूरे प्रदेश में कमान संभाल ली है। धुआंधार दौरा करते हुए देवेंद्र यादव पुराने एनएसयूआई और युवा कांग्रेस नेताओं के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं। लगभग रोज आधी रात तक मंत्रणा हो रही है। बैठकों का दौर लगातार जारी है। सोमवार को भी भिलाई में आधी रात तक देवेंद्र यादव ने दुर्ग के सभी प्रमुख दावेदारों को भिलाई बुलाकर प्रदेश युकां अध्यक्ष पद के लिए आकाश शर्मा को समर्थन देने की अपील की।

देवेंद्र ने युकां नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि सभी दावेदार कांग्रेस के सिपाही हैं। बिना वैमनस्यता के सभी दावेदार बेहतर माहौल में चुनाव संपन्न कराएं। बेहतर यही होगा कि आपसी तालमेल और समन्वय कायम करते हुए संगठन चुनाव निबटाए जाएं। देवेंद्र आज दिन भर राजनांदगांव में दौरा करते रहे। देवेंद्र यादव इससे पहले लगभग पूरे प्रदेश का दौरा कर चुके हैं। देवेंद्र लगातार दौरा करते हुए आकाश शर्मा को विजयी बनाने की अपील के साथ चुनावी रणनीति तय कर रहे हैं।            

दुर्ग ग्रामीण युकां अध्यक्ष पद के चुनाव में बढ़ा जयंत का दबदबा : दुर्ग शहर में नहीं बना तालमेल  

दुर्ग ग्रामीण जिला युवा कांग्रेस संगठन के अध्यक्ष पद के लिए जयंत देशमुख का दबदबा तेजी से बढ़ा है। कई वरिष्ठ नेताओं ने जयंत के नाम पर सहमति की मुहर लगा दी है। इसका सीधा सा मतलब है कि इन सीनियर नेताओं का समर्थन जयंत को ही मिलेगा। दूसरी ओर दुर्ग शहर युवा कांग्रेस संगठन के चुनाव में पेंच फंस गया है।

आज हुई बैठक में समन्वय और आपसी तालमेल की अंतिम कोशिशें भी नाकाम रही। सभी दावेदारों से कह दिया गया है कि अगर समन्वय की स्थिति नहीं बन रही है तो सभी दावेदार चुनाव लड़ने के लिए स्वतंत्र है। इसके साथ ही पर्दे के पीछे सियासत की चौसर पर चालें चलने का सिलसिला भी तेज हो गया है। 

दुर्ग शहर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष चुनाव के लिए पिछले एक हफ्ते से आपसी तालमेल बिठाने की कोशिशें हो रही थी। नगर निगम के सभापति राजेश यादव और प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू ने आज दूसरी बार सभी दो दर्जन दावेदारों की बैठक बुलाकर आपसी सहमति कायम करने का प्रयास किया। दावेदारों का रुख अलग-अलग होने के कारण किसी भी एक नाम पर सहमति न बनने पर नेता द्वय ने सभी दावेदारों से कह दिया कि अब इस मामले में और ज्यादा चर्चा करना उचित नहीं। 

दरअसल, अधिकांश दावेदारों ने युकांई राजनीति के फ्यूज बल्ब का कड़ा विरोध किया है। अहमद चौहान, रतनदीप कसार, अजहर अली, मोहित वालदे सहित लगभग दो दर्जन युकां नेता चुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं। जहीर खान को पूर्व प्रदेश युकां अध्यक्ष कोको पाढ़ी का समर्थन मिलने की खबर है। अहमद चौहान, कसार और अजहर के लिए सबसे ज्यादा लॉबिंग हो रही है। प्रदेश युकां महासचिव पद के लिए दुर्ग के संदीप वोरा को अधिकांश दावेदारों का समर्थन मिल रहा है।

आज की तारीख में सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या दुर्ग शहर की युकांई राजनीति में फुस्सी पटाखे की वापसी होगी। युकां चुनाव में सक्रिय रहने वाले कई नेताओं का कहना है कि लगातार बढ़ते विरोध के कारण फुस्सी पटाखे को समर्थन देने वाले प्रमुख नेताओं ने अब रणनीति बदल दी है। तुम तो डूबे हो सनम … तुम्हारे चक्कर में हम क्यों डूबे ? वाले अंदाज में शहर की राजनीति के सुर-ताल बदल रहे हैं।

शहर कांग्रेस संगठन से जुड़े कई सक्रिय नेताओं ने संदीप को प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव पद पर पूरा समर्थन देने के लिए हामी भरी है, लेकिन शहर युकां अध्यक्ष पद के लिए सबके विचार अलग-अलग हैं। अलग-अलग स्तरों पर खेमेबाजी चल रही है। ऊपर से कौन किसके साथ है? और अंदर से किसे सेट किया जा रहा है? यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। जीत का सेहरा किसके माथे पर सजेगा ? इसका जवाब एक महीने बाद ही मिल पाएगा।

दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष पद पर जयंत देशमुख के समर्थन का ग्राफ बढ़ा

दुर्ग ग्रामीण युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पूर्व जिला पंचायत सदस्य जयंत देशमुख की दावेदारी लगातार सशक्त हो रही है। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अलावा अहिवारा, पाटन, धमधा एरिया से भी जयंत को काफी समर्थन मिल रहा है। तेजतर्रार छवि के साथ युवा वर्ग के लिए आक्रामक राजनीति करने में माहिर जयंत के पास युवाओं की बड़ी फौज है। युवा कांग्रेस की संगठन चुनाव की राजनीति में बेहद सक्रिय एक सीनियर कांग्रेस नेता ने बताया कि दुर्ग ग्रामीण युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद पर जयंत देशमुख की ताजपोशी होना तय है।

Check Also

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

विकसित भारत के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश देगा विकसित भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!