Breaking News

दो युवकों ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म : चंद घंटों में पुलिस ने दबोचा

  • आधी रात को खेत में में ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

द सीजी न्यूज

बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने आई नाबालिग से दो युवकों ने खेत में सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता पस्ता थाना क्षेत्र की निवासी है। पीड़िता की उम्र 16 साल है। अलग-अलग गांवों से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

9 मई को पीड़िता अपनी मौसी के घर शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में शादी समारोह में गई थी। शादी की रात 2 बजे किशोरी शौच के लिए जब घर से बाहर निकली, तब दो युवकों नीलेश कुमार और करन टोप्पो ने किशोरी का मंह दबाकर खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Check Also

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव : केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने 36 विभूतियों-संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित

  राज्योत्सव के समापन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!