Breaking News

हेलीकॉप्टर हादसे में दो पायलटों की मौत पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त की शोक संवेदना

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्टेट हेलीकॉप्टर के क्रैश होने और इसमें सवार दो पायलटों की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने कहा कि दुखद हादसे में कैप्टन पंडा और कैप्टन श्रीवास्तव का निधन हो गया। सीएम ने दोनों पायलटों के दुखद निधन पर शोक जताते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई है।

आपको बता दें कि गुरुवार को रायपुर एयरपोर्ट पर एक स्टेट हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। यह हादसा लैंडिंग के दौरान हुआ। इस हादसे में दोनों पायलटों की मौत हो गई है। रायपुर एयरपोर्ट के डायरेक्टर राकेश सहाय ने इस हादसे की पुष्टि की है।
रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर अगुस्टा हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। रनवे के आखिरी छोर पर हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ। हादसे के बाद विवेकानंद एयरपोर्ट पर अफरातफरी का माहौल है। फायर ब्रिगेड और सीआईएसएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है।

Check Also

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में किया विकसित भारत संकल्प पार्क का लोकार्पण

विकसित भारत के संकल्प के साथ पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश देगा विकसित भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!