Breaking News

वोरा ने किया स्वामी आत्मानंद स्कूल भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण : सभी कार्य तेजी से पूरा करने दिये निर्देश

  • वोरा ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल दीपक नगर और स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल ( शासकीय जेआरडी स्कूल ) भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया
  • लैब सहित अन्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ गुणवत्तापूर्वक शिक्षा देने पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने कहा
  • दोनों स्कूलों के प्रिंसिपल से आगामी सत्र की शिक्षण व्यवस्था पर भी चर्चा की

द सीजी न्यूज

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने आज स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल दीपक नगर को अपग्रेड करने के काम में हो रही लेटलतीफी पर नाराजगी जताई। स्कूल भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे वोरा ने कहा कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद 16 जून से नए सत्र की पढ़ाई शुरू होगी। डेढ़ करोड़ की लागत से भवन निर्माण का कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। वोरा ने स्कूल भवन का निर्माण तेजी से पूरा करने के निर्देश दिये हैं।

वोरा ने स्कूल भवन निर्माण कार्य व रेनोवेशन कार्य के लिए 2 अगस्त 2021 को भूमिपूजन किया था। इसके बाद यहां भवन निर्माण का काम काफी धीमी गति से हो चल रहा है। वोरा ने इसे लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने क्लासरूम के साइज को लेकर भी आगाह करते हुए कहा कि एक क्लासरूम  में 50 बच्चे पढ़ेंगे। उनके बैठने की व्यवस्था के लिए क्लासरूम का साइज निर्धारित मानदंडों के अनुरूप होना चाहिए। वोरा ने नगर निगम के ईई से कहा है कि क्लासरूम हवादार होना चाहिए। स्टूडेंट्स के बैठने के लिए क्लासरूम में पर्याप्त ध्यान दिया जाए। क्लासरूम का निर्माण पर्याप्त स्पेस के साथ किया जाना चाहिए।

वोरा ने आज शासकीय जेआरडी स्कूल को स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल भवन के रूप में अपग्रेड करने के फैसले के बाद यहां हो रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया। वोरा ने कहा कि 1 करोड़ 37 लाख रुपए की लागत से स्कूल भवन का निर्माण किया जा रहा है। यह कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ किया जाए। उन्होंने सभी कार्यों को निर्धारित समय अवधि के भीतर पूरा करने के निर्देश दिये।

Check Also

आस्था वृद्धाश्रम में नवनिर्मित कार्यालय, पुस्तकालय-भोजनालय का सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण

THE CG NEWS कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं विशिष्ट अतिथि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!