Breaking News

राष्ट्रपति से मुख्यमंत्री को बीच चौक में गोली मारने का आदेश देने की मांग करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

द सीजी न्यूज 

छत्तीसगढ़ के एक युवक ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गोली मारने का आदेश देने की मांग की है। यह शख्स खुद को राष्ट्रीय स्वाभिमान पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बताता है। युवक ने यह आवेदन बाकायदा फेसबुक पर पोस्ट किया। गौरेला के एक पार्षद की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

गौरेला नगर पंचायत के एल्डरमेन (मनोनीत पार्षद) घनश्याम ठाकुर ने शनिवार को थाने में एक फेसबुक पोस्ट की शिकायत की। यह पोस्ट राष्ट्रीय स्वाभिमान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष होने का दावा करने वाले महर्षि गौतम नाम के युवक की है। पोस्ट में उसने राष्ट्रपति को एक आवेदन पोस्ट किया था जिसका विषय था – “छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बीच चौक में गोली मारने का आदेश जारी किए जाने बाबत।’ आगे की 16-17 पंक्तियाें में उसने नोटशीट की भाषा में आरोप लगाए थे।

पोस्ट को देखने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया। थोड़ी देर बाद पुलिस ने पेण्ड्रा के पतगवां गांव से आरोपी महर्षि गौतम को गिरफ्तार कर लिया। गौरेला थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि गौरेला नगर पंचायत के एल्डरमैन घनश्याम सिंह ठाकुर की शिकायत पर आरोपी महर्षि गौतम के खिलाफ आईपीसी की धारा 505(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

राष्ट्रीय स्वाभिमान पार्टी का पदाधिकारी नहीं – वीरेंद्र पांडेय

राष्ट्रीय स्वाभिमान पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष वीरेंद्र पाण्डेय ने आरोपी के संगठन का पदाधिकारी होने से इन्कार किया है। उनका कहना है कि अभी छत्तीसगढ़ में प्रदेश कार्यकारिणी ही नहीं बनी है। यहां एक प्रदेश अध्यक्ष पूरण छाबड़िया और कुछ सदस्य हैं। महर्षि गौतम नाम का कोई व्यक्ति उनके संगठन का पदाधिकारी नहीं है।

Check Also

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव : केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने 36 विभूतियों-संस्थाओं को राज्य अलंकरण से किया सम्मानित

  राज्योत्सव के समापन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!