द सीजी न्यूज
राज्यसभा की 11 सीटों के लिए दस जून को होने वाले चुनाव के लिए आज राज्यसभा के लिए पूर्व कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने नामांकन जमा किया। सपा के समर्थन से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में उन्होंने नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान उनके साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव और राम गोपाल यादव मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के 11 सदस्यों का कार्यकाल चार जुलाई को समाप्त हो रहा है।
विधानभवन के सेंट्रल हाल में कपिल सिब्बल ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए नामांकन किया। नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस का नेता था, लेकिन अब नहीं हूं। उन्होंने कहा कि मैंने सपा के समर्थन से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया है। मैं कांग्रेस की सदस्यता से 16 तारीख को इस्तीफा दे चुका हूं।
उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार भी जताया। कपिल सिब्बल के बाद जावेद अली भी सपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने के लिए विधानभवन के सेंट्रल हाल में पहुंचे। इस दौरान उनके साथ प्रो. रामगोपाल यादव और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

