Breaking News

जामा मस्जिद इंतेजामिया कमेटी का चुनाव 12 जून को : 2 जून से जमा होंगे नामांकन

द सीजी न्यूज 

दुर्ग / जामा मस्जिद इंतेजामिया कमेटी के चुनाव की तारीख तय कर दी गई है। राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार मंशी शब्बीर अली से संपर्क कर 26 मई से 31 मई तक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराए जाएंगे। 2 जून को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 2 जून से 5 जून तक जामा मस्जिद दुर्ग में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन दाखिल किये जाएंगे।

नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 6 जून है। 7 जून को नामांकन की जांच के बाद चुनाव चिन्ह दिये जाएंगे। 12 जून को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मानस भवन में मतदान होगा। मतदान समाप्ति के एक घंटे बाद मतगणना की जाएगी।राज्य वक्फ बोर्ड के विधि अधिकारी एसके पांडेय, पंजीयन प्रभारी जावेद अख्तर जिला प्रशासन और चुनाव अधिकारी से संपर्क कर चुनाव में सहयोग प्रदान करेंगे।

आपको बता दें कि राज्य वक्फ बोर्ड ने जामा मस्जिद दुर्ग में चुनाव के मद्देनजर कुछ महीने पहले तीन सदस्यीय प्रशासकीय समिति का गठन किया था, जिसमें क्राइम ब्रांच के उप पुलिस अधीक्षक नसर सिद्दीकी खान, भिलाई के पुलिस अधिकारी जलालुद्दीन और राजनांदगांव के पुलिस अधिकारी इसराफिल खान शामिल हैं। चुनाव संपन्न कराने के लिए अब राज्य वक्फ बोर्ड ने दो और अधिकारियों को नियुक्त किया है।

Check Also

एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार : सीएम ने कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

दुर्व्यवहार अथवा उत्पीड़न की शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई हो, दोषी किसी भी सूरत में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!