Breaking News

प्रभावित इलाकों में लोगों की जेब में पैसा आने से कम हुए नक्सली : सभी को काम मिलेगा तो बंद होगी नक्सली भर्ती : भूपेश बघेल

द सीजी न्यूज 

जगदलपुर के सर्किट हाउस में अधिकारियों की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पिछले साढ़े तीन साल में सरकार के फैसलों से लोगों की आय बढ़ी है। लोगों की जेब में पैसा आने से प्रभावित इलाकों में नक्सली कम हुए हैं। अब नक्सली संगठन नई भर्ती तक नहीं कर पा रहे हैं। सभी ग्रामीणों को काम मिलेगा तो नक्सली भर्ती बन्द होगी। नक्सली अपने आप खत्म हो जाएंगे।

प्रेस कांफ्रेंस में सीएम ने कहा कि वनधन, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि न्याय योजना बस्तर के लोंगो के लिए बहुत हितकर साबित हो रहा है। लोग शासकीय योजनाओं का लाभ ले रहे हैं, खेतों के प्रति रुझान बढ़ रहा है। राशन कार्ड सबका बना है। सबको राशन मिल रहा है। परंपरागत खेती, कोदो, कुटकी का रकबा भी बढ़ा है। मैं जहाँ भी जा रहा हूँ लोग बैंक मांग रहे हैं, इसका मतलब है लोगों के पास पैसा आ रहा है। बस्तर बदलाब की तरफ बढ़ रहा है, कई जगह कॉलेज, आत्मानंद स्कूल, हॉस्टल की मांग हो रही है।

नक्सल समस्या को हल करने के लिए आम लोगों का विश्वास जितना जरूरी है। अब हम लोगों तक पहुच रहे हैं। आय के साधन, रोजगार बढ़ा रहे हैं। हम जल, जंगल, जमीन पर अधिकार देने का काम कर रहे हैं। टाटा द्वारा अधिग्रहीत जमीन वापस की। अबूझमाड़ में पट्टे बंटे हैं। दंतेवाड़ा में आवागमन की सुविधा, राशन दुकान, सोलर लाइट, सब लग रहा है। नये स्कूल खुल रहे हैं।

अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि उपलब्ध चीज़ों का वैल्यू एडिशन करते जाएं, तो आय बढ़ेगी। सभी विभागों का उद्देश्य यही होना चाहिए कि सभी को काम मिले। लोगों को रोजगार से जोड़ें। कृषि कार्य में संलग्न करें। वनोपज संग्रहण, वनोपज का वैल्यू एडिशन करने में लोगों को जोड़ें। इससे लोग प्रोत्साहित होंगे।

सीएम ने कहा कि पानी की प्रबन्ध पहली आवश्यकता है। स्थानीय किसानों को तिलहन फसल लगाने के लिए प्रेरित करें। साढ़े तीन साल में बड़ा बदलाव आया है। लोगों का भरोसा बढ़ा है। राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए शिविर भी लगाएं। अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे सरकार के फैसलों की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों को दें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें।

हाट बाजार क्लीनिक को और मजबूत करने,  बारिश में जल आधारित बीमारियों के बढ़ने की आशंका होने पर स्वास्थ्य विभाग को सजगता से काम करने के निर्देश भी दिये। इस मौके पर उद्योग मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, विधायक राजमन बेंजाम, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी  सहित अन्य अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!