- थाना मोहन नगर पुलिस की कार्यवाही
द सीजी न्यूज
दुर्ग/ आदित्य नगर में अवैध रूप से नशीले सिरप बेचने की सूचना मिलने पर एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन में तत्काल टीम का गठन कर पतासाजी की गई। टीम ने मौके पर पहुँचकर अंकित यादव पिता मंगल यादव (उम्र 23 वर्ष) और केवल देवांगन पिता शत्रुधन देवांगन (उम्र 22 वर्ष) को एक्टिवा वाहन में अवैध नशीली दवाईयां बेचते रंगे हाथों पकड़ा।
आरोपियों से कुल 75 नग नशीली सिरप, 2 वाहन ( एक्टिवा, प्लेजर ), 2 नग मोबाइल फोन और बिक्री की राशि 1950. रुपए नगद जप्त किया गया। आरोपियों को अपराध धारा 8/22, 27 (क) नारकोटिक्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal