द सीजी न्यूज
दुर्ग/ जामा मस्जिद के सदर के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम में मामूली बदलाव किया गया है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए पूर्व में 31 मई तक नाम जोड़ने की अंतिम तिथि रखी गई थी। राज्य वक्फ बोर्ड के निर्देश पर आवाम की सहूलियत के लिए चुनाव प्रक्रिया में बदलाव किया गया है।
संशोधित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार ….
मतदाता सूची में नाम जोड़ने 7 जून तक समय
मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए जामा मस्जिद में 7 जून तक नाम जुड़वाया जा सकता है। इसके लिए आधार कार्ड व मतदाता पत्र के साथ जामा मस्जिद के मुंशी शब्बीर अली के पास सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।
दावा आपत्ति का समय तय
7 जून को ही शाम 5 बजे तक मतदाता सूची को लेकर दावा-आपत्ति पर सुनवाई की जाएगी। 7 जून को शाम 7 बजे मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।
प्रत्याशियों का नामांकन 4 जून से
चुनाव में प्रत्याशियों का नामांकन 4 जून से 7 जून को शाम 7 बजे तक दाखिल किया जा सकता है। जो प्रत्याशी चुनाव में भाग लेना चाहते हैं वे अपना नाम जल्द से जल्द मतदाता सूची में 4 जून तक दर्ज करा सकते हैं। सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक समय निर्धारित है।
नाम वापसी, मतदान और मतगणना का समय
नाम वापसी के लिए 7 जून को शाम 7 बजे तक समय निर्धारित किया गया है। नामांकन की जांच 8 जून को होगी। इसी दिन प्रत्याशियों को शाम 7 बजे चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जाएगा। 12 जून को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मानस भवन में मतदान होगा। यहीं पर शाम 5 बजे से मतगणना होगी। इसके बाद परिणाम घोषित किये जाएंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
