Breaking News

क्या यही है गुजरात मॉडल : 3,400 पदों के लिए 18 लाख युवाओं ने किया आवेदन

द सीजी न्यूज

देश में बेरोजगारी किस कदर बढ़ रही है? इसका अंदाज देश के सबसे विकसित राज्य कहे जाने वाले गुजरात से लगाया जा सकता है। मोदी समेत अधिकांश भाजपा नेता गुजरात मॉडल की तारीफ में भले ही कसीदे पढ़ते हों, लेकिन सच ये है कि गुजरात में बेरोजगारी की दर काफी ज्यादा है। गुजरात में राजस्व क्लर्क के 3,400 पदों के लिए वेकेंसी निकाली गई जिसमें 18 लाख युवाओं ने आवेदन किया है। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता सिर्फ कक्षा 10 वीं पास मांगी गई थी।  

गुजरात पंचायत सर्विस सलेक्शन बोर्ड में इन पदों पर भर्ती के लिए फरवरी 2022 में आवेदन भरे गए थे। कुल 18 लाख आवेदन जमा किये गए। करीब एक लाख उम्मीदवारों का आवेदन निरस्त कर दिया गया। अब 17 लाख उम्मीदवार जुलाई में परीक्षा देंगे।

तलाटी यानी राजस्व क्लर्क के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को गांवों की फसल और भूमि अभिलेखों का रखरखाव और टैक्स और सिंचाई बकाया वसूल करना होगा। चयनित उम्मीदवारों को 19,950/- रुपये वेतन मिलेगा और इसके साथ ही पेंशन, अवकाश, सरकारी आवास, परिवहन सुविधा या वाहन, वेतन वृद्धि और प्रोत्साहन, पर्याप्त पैतृक और मातृ अवकाश, नौकरी प्रशिक्षण, चिकित्सा सुविधाएं, निश्चित व्यक्तिगत वेतन, व्यावसायिक विकास, स्वास्थ्य बीमा, बाल सुरक्षा और बोनस जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

गुजरात में पिछले दो साल में मात्र 1,287 लोगों को मिली सरकारी नौकरी

गुजरात विधानसभा में पेश किए गए आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले दो सालों में सिर्फ 1,287 लोगों को सरकारी नौकरी मिली है। राज्य में 3,46,436 शिक्षित लोग बेरोजगार हैं। गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने तलाटी की भर्ती के लिए कुल आवेदकों की संख्या का जिक्र करते हुए ट्विटर पर राज्य की मौजूदा भाजपा सरकार पर हमला बोला और लिखा, ‘क्या यही है गुजरात मॉडल?’

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!