- कोविड संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश
- कलेक्टर, सीएमओ और सिविल सर्जन को लिखा पत्र
- अस्पतालों में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी, डायरिया और श्वसन के गंभीर प्रकरणों की अनिवार्य कोविड जांच के निर्देश
- मास्क और फिजिकल डिस्टेंसिंग रखने की सलाह
- कोविड टीकाकरण की प्रिकॉशन डोज के लिए अतिरिक्त केंद्र बढ़ाने कहा गया
द सीजी न्यूज
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने बीते कुछ दिनों से रायपुर जिले में कोविड-19 संक्रमण के पॉजिटिव केस में बढ़ोतरी होने के कारण संक्रमण फैलने से बचाव और रोकथाम के लिए जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग के संचालक ने रायपुर जिले के कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक को पत्र लिखकर आवश्यक कार्यवाही करने कहा है।
कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का उपयोग करने, विशेषकर भीड-भाड़ वाले स्थानों, सार्वजनिक सभागृह, कम हवादार वाले स्थानों में मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया जाए।
सभी पात्र हितग्राहियों को कोविड-19 टीकाकरण की प्रिकॉशन डोज प्रदान करने के लिए विशेष प्रयास करने कहा गया है। स्थानीय स्तर पर आवश्यकतानुसार अतिरिक्त कोविड टीकाकरण केन्द्र स्थापित करने भी कहा गया है, ताकि हितग्राहियों को टीकाकरण सेवाएं सुलभता से उपलब्ध हो सके।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने कहा है कि अस्पतालों के ओपीडी और आईपीडी में आने वाले इन्फ्लूएंजा जैसे बीमारी से ग्रसित (Influenza Like Illness) और श्वसन के गंभीर बीमारी Severe Acute Respiratiory IIlness के प्रकरणों की अनिवार्य रूप से कोविड-19 हेतु जांच की जाए। कोविड के अन्य लक्षणों जैसे – डायरिया इत्यादि के साथ भर्ती होने वाले मरीजों की भी कोविड-19 जांच जरूर की जाए। कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए आम जनता को फिजिकल डिस्टेंसिंग और भीड़-भाड़ वाले स्थानों से बचाव के लिए विशेष प्रयास करने कहा गया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
