Breaking News

ग्रामीण ने की शिकायत, सरपंच नहीं बना रही राशन कार्ड : भेंट-मुलाकात खत्म होने से पहले ही मुख्यमंत्री ने हितग्राही को दिया कार्ड

  • राशन कार्ड न बनाने वाले जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

द सीजी न्यूज 

पत्थलगांव विधानसभा के बटईकेला ग्राम में भेंट मुलाकात के दौरान प्रेमनगर गांव के रहने वाले नारायण यादव ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके पास राशन कार्ड नहीं है। वजह पूछने पर नारायण ने बताया कि सरपंच ने पुराने कार्ड को निरस्त करवा दिया है और नया कार्ड नहीं बनाया जा रहा है। नारायण की बात सुनकर मुख्यमंत्री ने तत्काल ही जशपुर कलेक्टर को निर्देशित किया और कार्ड ना बनने की वजह पता करने कहा। मुख्यमंत्री ने इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ करवाई करने के भी निर्देश कलेक्टर को दिए।

इससे पहले की मुख्यमंत्री की भेंट मुलाकात खत्म होती, नारायण यादव का राशन कार्ड मुख्यमंत्री के हाथों में था। मुख्यमंत्री ने मंच से कहा कि चाहे कोई भी हो, राशन कार्ड बनने से नहीं रोक सकता। मुख्यमंत्री द्वारा की गई इस तत्काल कार्रवाई से खुद नारायण भी हतप्रभ रह गया।  राशन कार्ड पाकर नारायण यादव के चेहरे पर नाराजगी की बजाए संतुष्टि की मुस्कान तैरने लगी।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!