द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान जशपुर जिले के पत्थलगांव विधानसभा के ग्राम बाघबाहर पहुंचे, जहां उन्होंने आम जनता से मिली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री ने धान खरीदी में अनियमितता बरतने की शिकायत पर कोटबा सोसायटी के सभी कर्मचारियों को और जाति प्रमाण पत्र बनाने में लापरवाही बरतने पर बाघबाहर के नायब तहसीलदार उदयराज सिंह को तत्काल निलंबित कर दिया।