द सीजी न्यूज
दुर्ग / जामा मस्जिद इंतेजामिया कमेटी के सदर का चुनाव कल 12 जून को होगा। राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा इसके लिए बाकायदा चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया है। पहले 26 मई से 31 मई तक मतदाता सूची में नाम दर्ज करने समय निर्धारित किया गया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 7 जून किया गया। नाम वापसी के लिए 7 जून को शाम 7 बजे तक समय निर्धारित किया गया था। नामांकन की जांच 8 जून को की गई। इसके बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया।
12 जून को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मानस भवन में मतदान होगा। मतदान समाप्ति के एक घंटे बाद मतगणना की जाएगी। आपको बता दें कि राज्य वक्फ बोर्ड ने जामा मस्जिद दुर्ग में चुनाव के मद्देनजर कुछ महीने पहले तीन सदस्यीय प्रशासकीय समिति का गठन किया था, जिसमें क्राइम ब्रांच के उप पुलिस अधीक्षक नसर सिद्दीकी खान, भिलाई के पुलिस अधिकारी जलालुद्दीन और राजनांदगांव के पुलिस अधिकारी इसराफिल खान शामिल हैं। चुनाव संपन्न कराने के लिए अब राज्य वक्फ बोर्ड ने दो और अधिकारियों को नियुक्त किया है। राज्य वक्फ बोर्ड के विधि अधिकारी एसके पांडेय, पंजीयन प्रभारी जावेद अख्तर जिला प्रशासन और चुनाव अधिकारी से संपर्क कर चुनाव में सहयोग प्रदान करेंगे।
चुनाव टालने की कोशिशें नाकाम
जामा मस्जिद के सदर का चुनाव 12 जून को घोषित होने के बावजूद एक पक्ष के लोग चुनाव टालने की जी-तोड़ कोशिशें करते रहे। स्थानीय स्तर पर प्रभावशाली जनप्रतिनिधियों से चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाने की लगातार कोशिशों के साथ ही वक्फ बोर्ड के पदाधिकारियों, मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक गुहार लगाई गई। चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद भी इस वर्ग ने अपनी कोशिशें बंद नहीं की। शनिवार को भी इस वर्ग की कोशिश जारी रही। इस वर्ग की सिर्फ एक ही मांग थी – चुनाव टाल दिये जाएं।
हर जगह दो टूक जवाब मिला – चुनाव टाला नहीं जाएगा।
चुनाव टालने की इतनी जी तोड़ कोशिशें क्यों की गई ??? इसका पता नहीं चल पाया है।
कल सुबह से मानस भवन में मतदान शुरू होगा। शाम को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किये जाएंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
