- कहा – चिंतित न हों, धीरज बनाए रखें, पूरा विश्वास है राहुल सुरक्षित वापस आएगा
- जांजगीर-चांपा कलेक्टर से वीडियो कॉल पर रेस्क्यू की प्रगति और राहुल के स्वास्थ्य की जानकारी ली
द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पत्थलगांव से फिर जांजगीर-चांपा कलेक्टर के मोबाइल पर वीडियो कॉल करके मालखरौदा विकासखंड के गांव पिहरीद में 11 वर्षीय बालक राहुल साहू को बोरवेल से निकालने के लिए चल रहे रेसक्यू ऑपरेशन की प्रगति और राहुल के स्वास्थ्य जानकारी ली। राहुल एक बोरवेल में 60 फीट की गहराई में फंसा है। मुख्यमंत्री ने राहुल के परिजनों से भी बात की। उन्होंने परिजनों को चिंतित न होने और प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग देने की बात कही। मुख्यमंत्री ने राहुल के परिजनों से कहा कि धीरज बनाए रखें, राहुल को सुरक्षित वापस निकालने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं, पूरा विश्वास है कि राहुल सुरक्षित वापस आएगा।
उन्होंने रोबोट के माध्यम से रेस्क्यू करने और अन्य विकल्प भी रेस्क्यू के लिए तैयार रहने की बात कही। मुख्यमंत्री ने रोबोट के संचालक महेश अहीर और उनके पिता से भी बात की। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉल में बोरवेल में हो रहे रेस्क्यू अभियान का काम भी देखा। गुजरात के अमरेली से आए रोबोट संचालक महेश अहीर ने राहत और बचाव के संबंध में अपनी बातें रखी। उन्होंने बताया कि अभी तक कई डेमो कर चुके है। इसके अलावा 3 रेस्क्यू भी किया है। इनके साथ इनके पिताजी ऊका भाई अहीर भी साथ आए है। मुख्यमंत्री ने भी रोबोट और इसके संचालन की प्रक्रिया वीडियो कॉल से देखी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और प्रभारी मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने भी पिहरीद के घटनाक्रम की जानकारी ली।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
