Breaking News

बोरवेल में फंसा राहुल न बोल सकता है, न सुन सकता है … मगर उसके हौसले और हिम्मत तो जैसे आसमान छू रहे हैं …

  • तीन दिनों से रो-रोकर परिजनों का है बुरा हाल … राहुल की जिंदगी के लिए आप भी दुआ कीजिये … 

द सीजी न्यूज 

बिलासपुर से ड्रिल मशीन रेस्क्यू स्थल पर पहुंच गई है। कुछ देर बाद टनल की राह में बाधा बने चट्‌टान को काटा जाएगा। इसके बाद बोरवेल में फंसे राहुल तक पहुंचने का रास्ता बनाया जाएगा। राहुल साहू शुक्रवार को शाम 4 बजे के आसपास बोरवेल में गिरा था। तब से उसे निकालने के लिए लगातार अभियान चल रहा है। 

राहुल न बोल सकता है … न सुन सकता है

देश के अलग अलग हिस्सों में बोरवेल में गिरकर फंस जाने की घटनाएं कई बार हो चुकी हैं। ज्यादातर रेस्क्यू अभियान भी सफल हुए हैं। लेकिन, छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा का यह मामला अपने आप में पूरी तरह अनोखा है। वजह ये है कि राहुल न बोल सकता है, न सुन सकता है। राहुल दिव्यांग है। इस पूरे अभियान में 11 वर्षीय राहुल के हिम्मत और हौसले की तारीफ करनी होगी। यह बच्चा लगभग पिछले 68 घंटे से 65 फीट नीचे बोरवेल के गड्‌ढे में फंसा है। कल उसने न सिर्फ ऊपर से भेजी गई खाद्य सामग्री खाई … बल्कि बाल्टी में पानी भी भरा जिसे निकाला गया ताकि बोर में जल स्तर न बढ़ सके।

सचमुच बहुत हिम्मतवाला है राहुल

65 फीट गहरे गड्‌ढे में फंसा राहुल भले ही दिव्यांग हो लेकिन वो सचमुच बहुत हिम्मतवाला है। रेस्क्यू अभियान शुरू होने से पहले  65 फीट गहरे गड्‌ढे में घुप्प अंधेरे में यह छोटा सा बच्चा कैसे रहा होगा। न बोल सकता …  न सुन सकता … न मां को पुकार सकता … न पिता को … बस ऐसे ही कई घंटे पड़ा रहा होगा यह मासूम … कई घंटे तक तो राहुल शायद कुछ समझ ही नहीं पाया होगा कि  आखिर ये क्या हो गया है ?  

अभियान शुरू होने के बाद उसे हौसला मिला है। खाने पीने की एक्टिविटी से रेस्क्यू अभियान में जुटी टीम को बड़ी राहत मिली है। बाल्टी में पानी भरने की समझ से भी लाखों लोगों की उम्मीदें बढ़ी हैं। सब यही सोच रहे हैं कि निश्चित रूप से राहुल सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। बस अब चंद घंटे बाद … एक बेहद सुकून देने वाली खबर आएगी …आनी ही चाहिए … राहुल का मुस्कुराता चेहरा देखने पूरा छत्तीसगढ़ बेताब है …

     

 

 

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!