द सीजी न्यूज
जांजगीर-चांपा जिले में बोरवेल में गिरे 11 वर्षीय राहुल साहू को बचाने की मुहिम अब अंतिम चरण में है। पिछले चार दिनों से लाखों लोग राहुल को सुरक्षित निकालने के अभियान की सफलता की कामना कर रहे थे। बोरवेल के गड्ढे में 65 फीट नीचे फंसे राहुल तक पहुंचने के लिए समानांतर गड्ढा खोदने के बाद सुरंग बनाने का कार्य कल शाम से शुरू हुआ था। जिला प्रशासन के साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और एसईसीएल के अधिकारी-कर्मचारी अभियान में दिन-रात लगातार जुटे रहे। अब किसी भी समय राहुल को बाहर निकाला जा सकता है।
अंतिम दौर में सेना के जवानों ने पूरी कमान संभाल ली। चट्टान काटने के काम में बार-बार अवरोध आए। मंगलवार को शाम 6 बजकर 45 मिनट पर राहुल को निकालने का काम जब अंतिम दौर में था, तभी राहुल साहू की मां को कार में बैठाया गया। एंबुलेंस के साथ डॉक्टर्स की टीम तैयार। राहुल को अस्पताल तक ले जाने के लिए ग्रीन कॉरीडोर पहले से तैयार कर लिया गया था। गांव में तमाम लोग पूजा-पाठ करते हुए सलामती की दुआ करते रहे। सकुशल वापसी के लिए मौके से कुछ दूरी पर लोग भजन कीर्तन कर रहे हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

