Breaking News

एथलेटिक्स अकादमी में प्रवेश के लिए दुर्ग में 28 व 29 जून को चयन स्पर्धा

द सीजी न्यूज 

दुर्ग / खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई, बिलासपुर में एथलेटिक्स (बालक/बालिका) खिलाड़ियों के लिए खेल अकादमी (आवासीय) शुरू किया गया है। यह सेन्टर एक आवासीय खेल अकादमी होगा, जिसमें एथलेटिक्स के खिलाड़ियों को नियमित रूप से खेल का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। बिलासपुर की खेल अकादमी में जिन खिलाड़ियों को प्रवेश मिलेगा, उन्हें आवास, भोजन, शैक्षणिक व्यय, खेल परिधान, दुर्घटना बीमा, खेल प्रशिक्षण सुविधाएं शासन द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
बिलासपुर की अकादमी में प्रवेश के लिए 1 अप्रैल 2022 की स्थिति में 13 से 17 वर्ष तक आयु सीमा रखी गई है। जिले में चयन ट्रायल 28 जून और 29 जून को होगा। जिला स्तरीय पर एथलेटिक्स में चयन के लिए रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में सुबह 9ः30 बजे से शाम 5.00 बजे तक होगा। चयन ट्रायल के समय भी इच्छुक खिलाड़ी मैदान में ही अपना पंजीयन करा सकते है। विस्तृत जानकारी हेतु एथलेटिक्स के लिए ताजुद्दीन मोबाइल नं. 96853-34597 और जिला कार्यालय सहायक संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग में संपर्क कर सकते हैं।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!