Breaking News

पूर्व विधायक निरंकारी अस्वस्थ : आईसीयू में भर्ती : सेहत का हाल जानने हॉस्पिटल पहुंचे वोरा

  • महापौर नीरज पाल और एमआईसी मेंबर एकांश बंछोर भी हास्पिटल पहुंचे

द सीजी न्यूज 

पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी आज अचानक अस्वस्थ हो गए। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार निरंकारी बिलासपुर गए थे। वहां से लौटने पर काफी थकान महसूस करने लगे। अस्वस्थ होने पर उन्हें शंकराचार्य हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। निरंकारी के अस्वस्थ होने की खबर मिलते ही स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा हास्पिटल पहुंचे और डॉक्टरों से निरंकारी की सेहत की जानकारी ली।

वोरा ने हास्पिटल के मेडिकल स्टाफ से निरंकारी का बेहतर ट्रीटमेंट करने और स्वास्थ्य की सतत निगरानी करने कहा है। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत में सुधार है। वोरा ने निरंकारी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। इस दौरान निरंकारी के पुत्र संदीप निरंकारी भी मौजूद थे। वोरा के अलावा भिलाई के महापौर नीरज पॉल, एमआईसी सदस्य एकांश बंछोर भी हास्पिटल पहुंचे और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!