Breaking News

साहू समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद साहू और प्रदेश संगठन महामंत्री इंजी. प्रेमकिशन बिलासपुर संभाग के दौरे पर : संगठन को मजबूत बनाने बैठकों का दौर जारी

  • प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बिलासपुर संभाग के दौरे पर पहुंचे आनंद और प्रेमकिशन

द सीजी न्यूज 

रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ साहू संघ के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद साहू ने जिलेवार दौरा शुरू कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद आनंद साहू ने बिलासपुर संभाग के दौरे पर निकले हैं। उनके साथ साहू युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संगठन महामंत्री इंजीनियर प्रेमकिशन साहू भी हैं। संगठन की मजबूती प्रदान करने और सामाजिक संगठन से जुड़ी रीती-नीति को समाज के युवाओं तक पहुंचाने के लिए हर जिले में संपर्क किया जा रहा है। प्रदेश संगठन की कार्यकारिणी का गठन होने से पहले प्रदेश अध्यक्ष आनंद साहू राज्य भर के युवाओं को संगठन से जोड़ने का काम कर रहे हैं।

बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ में जोरदार स्वागत

युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद साहू सबसे पहले बिलासपुर पहुंचे। उनके साथ प्रदेश संगठन महामंत्री इंजीनियर प्रेमकिशन साहू, तुमन साहू, गेंदलाल साहू मौजूद थे। राजीव चौक और नेहरू चौक में प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संगठन महामंत्री का जोरदार स्वागत हुआ। राजीव चौक में भूपेंद्र साहू के साथ युवा प्रकोष्ठ की टीम मौजूद रही। नेहरू चौक बिलासपुर में बिलासपुर युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने जोशीला स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश साहू समाज के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बृजेश साहू, क्रांति साहू, जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ नैनीलाल साहू विशेष रूप से मौजूद रहें।

इसके बाद जांजगीर-चांपा में संगठन पदाधिकारियों की बैठक ली। यहां तहसील अध्यक्ष संजय साहू, रामचरण साहू, युवा प्रकोष्ठ जांजगीर-चांपा के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। युवा साथियों को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से जरूरी जानकारियां दी गई। आनंद ने कहा कि वे हर वक्त समाज के युवाओं के साथ खड़े हैं। युवा साथियों के हर दुख-सुख में वे सदैव साथ निभाएंगे।

बैठक के बाद आनंद साहू रायगढ़ जिले के लिए रवाना हुए जहां पहुंचने पर उनका अभूतपुर्व स्वागत हुआ। साहू समाज के युवाओं ने जोशीले अंदाज में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। रात 1 बजे रायगढ़ में साहू समाज के तपस्वी श्रीश्री 108 सत्यनारायण बाबा का दर्शन कर आशीर्वाद भी लिया। रायगढ़ में जिलाध्यक्ष डिग्रीलाल साहू, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नीरज साहू द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। साहू समाज के संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से यहां भी सार्थक चर्चा की गई।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!