द सीजी न्यूज
भिलाई। जामा मस्जिद भिलाई-3 व दरगाह शरीफ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई-3 की टीम ने शुक्रवार 1 जुलाई को कोविड टीकाकरण किया। जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में टीकाकरण कराने के लिए खास तौर पर अपील की गई थी। हाल ही में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा जे पी मेश्राम व जिला टीकाकरण अधिकारी डा दिव्या श्रीवास्तव ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बैठक में कोविड टीकाकरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के निर्देश दिए थे। जिन लोगों का कोविड वैक्सिनेशन नहीं हुआ है, उन्हें सभी धार्मिक स्थलों, मंदिर ,मस्जिद, चर्च ओर गुरूद्वारा में टीका लगाने के निर्देश दिए गए थे।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई-3 की टीम बीईईटीओ व स्वास्थ्य सुपरवाइजर सैय्यद असलम के साथ मस्जिद पहुंची और 29 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग के बीईईटीओ सैय्यद असलम ने बताया कि रविवार को चर्च, गुरूद्वारा, गुरूवार को सांई मंदिर और शनिवार व सोमवार को मंदिरों मे शिविर लगाएं जाएंगे। इन सभी स्थानों पर संस्था प्रमुखों ओर समाज के प्रमुखों द्वारा टीकाकरण की अपील की जा रही है।
टीकाकरण के दौरान समाज के प्रमुख नागरिकों द्वारा टीकाकरण टीम को गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया गया। आज स्वास्थ्य विभाग की टीम मे सैय्यद असलम, महिला सुपरवाइजर आर विश्वास, एएनएम शहरी हेमलता निर्मलकर, मितानिन लतिका सरकार सहित कार्यवाहक अध्यक्ष रूस्तम, इदरीस, रईस खान, इमरान खान ,तौहीद खान सहित बडी संख्या मे मुस्लिम समाज के नागरिक उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

