द सीजी न्यूज
भिलाई। जरूरतमंद लोगों की सेवा में पिछले तीन दशक से सक्रिय बैतुलमाल कमेटी का ईद मिलन कार्यक्रम और सालाना जलसा 3 जुलाई रविवार को रात 8:30 बजे से मुस्लिम कम्युनिटी हॉल जामा मस्जिद सेक्टर-6 में आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर जरूरतमंद लोगों को बेहतर रोजी व रोजगार के लिए मदद दी जाएगी। प्रोग्राम के मुख्य अतिथि डॉ आरए सिद्दीकी होंगे।
जलसे की सदारत मोहम्मद इरफान खान करेंगे। प्रोग्राम में डॉ एस ए रिजवी, डा. एसएम इकबाल, डॉक्टर एएच खान, डॉक्टर परवेज अख्तर, डॉक्टर मोहम्मद नदीम खान, जीएम बीएसपी, जाहिद अली और भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट के सदर जमील अहमद सहित तमाम मस्जिद के इमाम खास तौर पर मौजूद रहेंगे।
बैतुलमाल वेलफेयर सोसाइटी भिलाई की ओर से प्रेसिडेंट हाजी हमीदुल्लाह सिद्दीकी, जनरल सेक्रेटरी हाजी एम अरमान बेग, हाजी आबिद अली, वाइस प्रेसिडेंट मिर्जा आसिम बेग, ज्वाइंट सेक्रेट्री सैयद आतिफ अली और ज्वाइंट ट्रेजरार जाहिद इमरान ने लोगों से प्रोग्राम में शिरकत करने की अपील की है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal