द सीजी न्यूज
महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के संगठन नेताओं, विधायकों समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 5 अगस्त को राजभवन का घेराव किया। रायपुर में सुबह 11 बजे से रायपुर के आम्बेडकर चौक पर धरना शुरू किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहीद नेता महेंद्र कर्मा को श्रद्धांजलि देने के बाद मार्च निकाला। इसके बाद सभी कांग्रेसी राजभवन पहुंचे और राजभवन का घेराव करते हुए गिरफ्तारी दी। प्रदेश के सभी जिला और ब्लाक मुख्यालयोंं में भी कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तारी दी। कांग्रेस ने आक्रामक तेवरों में केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

भूपेश बघेल ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह के अलावा देश के कारोबारी घरानों पर भी प्रहार किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाकर 28 लाख करोड रुपए वसूल कर लिए। उद्योगपतियों का लाखों करोड़ रुपए माफ किया जा रहा है। जितने एयरपोर्ट हैं सब बिक गए हैं। कौन खरीद रहा है, यह बताने की जरूरत नहीं है, हम दो हमारे दो की नीति चल रही है।
दुर्ग में वोरा बोले – मोदी सरकार ने 8 साल में 8 छल किये : कांग्रेस नेताओं के साथ गिरफ्तारी दी
दुर्ग में 5 अगस्त को सुबह 11 बजे से हिंदी भवन के सामने स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन, दुर्ग के विधायक अरुण वोरा के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन शुरू किया गया। सभा को संबोधित करते हुए वोरा ने कहा कि – मोदी सरकार ने 8 साल में देश की जनता से 8 छल किये हैं। सरकार चलाने में भाजपा रही पूरी तरह विफल। वोरा ने जनता से किये मोदी सरकार के आठों छल गिनाते हुए आगे कहा कि पहला छल महंगाई, दूसरा- बेरोजगारी व अनपढ़ता, तीसरा – गर्त में अर्थव्यवस्था, चौथा – किसान विरोधी मोदी सरकार ने आमदनी दोगुनी तो नहीं की,दर्द सौ गुना दिया, पांचवा – शौर्य के नाम पर वोट, सेना के हितों पर चोट, छठवां – विकास से नही कोई नाता, बस नफरत फैलाना आता, सातवां- पिछड़ों को पीछे छोड़ा, एस सी-एस टी-ओबीसी से नाता तोड़ा, आठवां छल-राष्ट्रीय सुरक्षा पर आंच, मोदी सरकार ने बंद की आंख।
वोरा ने कहा कि देश में महंगाई के कारण आम लोगों का जीना दूभर हो गया है। महंगाई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस से लेकर आटा, चावल-दाल, तेल से लेकर सभी किचन सामग्री के बढ़े दामों के कारण आम जनता त्रस्त है। आवश्यक वस्तुओं पर अतार्किक ढंग से जीएसटी लगाने के कारण महंगाई और बढ़ गई है। देश में बेरोजगारी दूर करने रोजगार देने की बजाय सरकार ने नौकरी छीनने का काम किया है। सरकारी संपत्तियां बेची जा रही हैं जिससे रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं। आम जनता को राहत देने कांग्रेस पार्टी सदन से लेकर सड़क तक केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और रिकार्ड तोड़ महंगाई व बेरोजगारी के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी।
सभा को जिला कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, महापौर धीरज बाकलीवाल, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू, सभापति राजेश यादव, अल्ताफ अहमद, अजय मिश्रा, देवेश मिश्रा, अनीस रजा, आनंद कपूर ताम्रकार, नासिर खोखर, रत्ना नारमदेव ने भी संबोधित किया। प्रदर्शन के बाद दुर्ग के कांग्रेस नेताओं ने सामूहिक गिरफ्तारी दी।
गिरफ्तारी देने वालों में पूर्व महापौर शंकर लाल ताम्रकार, राधेश्याम शर्मा, कमल रुंगटा, सुशील भारद्वाज, राजकुमार साहू, महीप सिंह भुवाल, संदीप वोरा, भोला महोबिया, निकिता मिलिंद, राजकुमार पाली, मोहित वालदे, सोनू साहू, शिवाकांत तिवारी, कन्या ढीमर, दीपक साहू, बृजमोहन तिवारी, अश्विनी साहू, महेंद्र सक्सेरिया, अशोक मेहरा, हेमंत तिवारी, शिल्पी समादार, मीना पाल, एनी पीटर, छाया चौधरी, सतीश पांडेय,आर एन सेनापति, भास्कर कुंडले, अजय गुप्ता, हेमा साहू, सनी साहू, चंद्रमोहन गभने, सतीश कुमार देवांगन, दीपक जैन, निखिल खिचरिया, केडी देवांगन, रमीज रजा, अनूप वर्मा, विमल यादव, निशांत गोडबोले, संदीप बख्शी, प्रीतम देशमुख, नंदकिशोर ध्रुव, श्रद्धा सोनी, लीना दुबे, सोनू साहू, निरुपमा जस्सल, प्रीति साहू, प्रियंका मोड़घरे,अभिषेक शर्मा, वंदना साहू, इंद्रपाल सिंह भाटिया, लिखन साहू, राकेश सिन्हा, राजकुमार नारायणी, शबाना निशा रानी, शीला भोयर, कुणाल तिवारी, गौरव उमरे, नवाब एजाज चौहान, वाहिद चौहान, राहुल अग्रवाल, बृजलाल पटेल, प्रकाश जोशी, राजेश वडयालकर, कल्याण सिंह ठाकुर,अबरार पुवार, उज्ज्वल सरस, रज्जाक खान, मोनेश बंछोर, मोहनलाल सिन्हा, धनवंती निषाद, केशव सिन्हा, रीना चौहान सहित अन्य कांग्रेस नेता भी शामिल थे। बाद में पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को रिहा कर दिया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

