- मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की
द सीजी न्यूज
सावन के पवित्र माह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर गुढ़ियारी स्थित मारूति मंगलम परिसर में आयोजित भव्य कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने यात्रा के शुभारंभ में मंत्रोच्चार और विधि-विधान से कांवड़ पूजा की और कांवड़ यात्रा की अगुवाई कर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया।
उन्होंने इसके पूर्व मच्छी तालाब हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। इस अवसर पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय भी उपस्थित थे। कांवड़ यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष भक्तजन भजन की धुन पर थिरकते हुए श्रद्धालु कांवड़ लेकर शामिल हुए। कांवड़ यात्रा का आयोजन रायपुरा महादेव घाट हटकेश्वर मंदिर तक किया गया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

