Breaking News

शहर का मुख्य मार्ग दूधिया रौशनी से जगमगाया : जन सुविधा को देखते हुए वोरा ने समयसीमा से पहले शुरू कराई प्रकाश व्यवस्था

  • वोरा ने कहा जन सुरक्षा पहली प्राथमिकता

द सीजी न्यूज 

नेहरू नगर चौक से मिनी माता चौक तक 64 करोड़ की लागत से मुख्य मार्ग चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण कार्य के लिए जनवरी 2023 की समय सीमा तय है। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने लोक निर्माण के विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता से चर्चा करते हुए त्यौहारी सीज़न में प्रकाश व्यवस्था पूर्ण कराने के निर्देश दिए थे। वोरा की पहल के बाद आज मंगलवार को मुख्यमार्ग में लगे 252 पोल में से 100 पोल में दोनों ओर एलईडी लगा कर प्रकाश व्यवस्था शुरू कर दी गई।

इसके अलावा 7 में से 5 हाई मास्ट लाइट भी पुलगांव नाला ब्रिज से राजेन्द्र पार्क चौक तक दूधिया रौशनी बिखेर रहे हैं। वोरा ने कहा कि निर्माण कार्यों के कारण आम जनता को काफी दिनों तक असुविधा का सामना करना पड़ता है। जल्द से जल्द गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कराना और  जनसुविधा को ध्यान में रखना विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी है। समय पूर्व 100 खम्बों पर विद्युत व्यवस्था और 7 में से 5 हाई मास्ट शुरू करने से आम जनता को सुविधा मिली है।

वोरा ने बताया कि मुख्य मार्ग में 8 करोड़ से प्रकाश व्यवस्था होगी। जल्द ही सारे कार्य पूर्ण होंगे। महापौर धीरज बाकलीवाल ने विधायक वोरा के जनता के प्रति संकल्प की प्रशंसा करते हुए कहा कि आम तौर पर जनप्रतिनिधि दिखावे की राजनीति करते हैं। पूर्ववर्ती सरकार में सभी ने ऐसी दिखावे की राजनीति को देखा है। विधायक अरुण वोरा जनता की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने त्यौहार के समय में मुख्यमार्ग के बड़े हिस्से में प्रकाश व्यवस्था शुरू कराने के लिए विधायक वोरा के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान समाजसेवी नवल अग्रवाल, एल्डरमैन राजेश शर्मा, गंज पारा दुर्गोत्सव एवं गणेश समिति के बंटी शर्मा सहित नगरवासी व विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Check Also

टाउनशिपवासी बोले – डॉयलागबाजी की बजाय केंद्रीय इस्पात मंत्री या बीएसपी प्रबंधन से करें सार्थक चर्चा करें … बलिदान देने की बयानबाजी बेतुकी …

द सीजी न्यूज लीज, रिटेंशन और लाइसेंसधारकों को बीएसपी प्रबंधन की नोटिस मिलने के मुद्दे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!