द सीजी न्यूज
छत्तीसगढ़ में 10 ठिकानों पर आईटी ने छापेमारी की है। राजधानी रायपुर, रायगढ़, बिलासपुर सहित कई जिलों में आईटी ने दबिश दी है। इस छापेमारी में कई कारोबारीयों पर दबिश दी गई है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, रायगढ़, बिलासपुर सहित कई जिलों में आयकर विभाग ने लोहा कारोबारी, रियल एस्टेट कारोबारी, ट्रांसपोर्ट व्यवसायी और शराब कारोबारी समेत कई ठेकेदारों के करीब 10 से अधिक ठिकानों पर दबिश दी हैं। राजधानी रायपुर में लाविस्टा, ऐश्वर्या किंगडम और उरला समेत रायगढ़ के फ्रेंड्स कॉलोनी में आईटी टीम छापेमारी कर रही है।
दूसरे राज्यों में भी आईटी की टीम ने छापा मारा
आज इनकम टैक्स विभाग ने देश के कई राज्यों में छापामार कार्रवाई की है। सूत्रों के अनुसार पॉलिटिकल फंडिंग मामले में इनकम टैक्स देश भर के 50 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है। दिल्ली, उत्तराखंड, यूपी और राजस्थान जैसे राज्यों में आईटी की टीमें पहुंचीं हैं। दिल्ली के कई कारोबारी टैक्स चोरी के मामले में इनकम टैक्स के रडार पर हैं। जयपुर में भी कारोबारियों के ठिकानों पर रेड हुई हैं। बेंगलुरु और मुंबई में भी आईटी की छापेमारी हो रही है। बेंगलुरु में 20 से ज्यादा जगहों पर आईटी की तलाश जारी है। मिड डे मिल घोटाला मामले में मुंबई में भी इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है। यहां आईटी की टीमें 4-5 जगहों पर छापेमारी कर रही हैं।
मैंने तो पहले ही कह दिया था – भूपेश बघेल
इधर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, मैंने तो पहले ही कह दिया था कि, बहुत जल्द छापे पड़ने वाले है। अभी तो ईडी भी आने वाली है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
