द सीजी न्यूज
नगर निगम प्रशासन स्वच्छता को लेकर कितना सजग है, इसका अंदाज लगाने के लिए ये तस्वीर देखिये। मालवीय नगर स्थित विद्यापीठ स्कूल के ठीक सामने कई महीने से कचरे का ढेर जमा है। सफाई नहीं होती। आसपास के लोगों का कहना है कि नगर निगम के वाहनों से ही ये कचरा स्कूल के गेट पर फेंका जा रहा है।
कचरे के कारण आसपास के लोग बदबू से परेशान हैं। कचरे के ढेर में विचरने वाले ढेर सारे जानवरों को भी यहां देखा जा सकता है। विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं और पढ़ाने वाले शिक्षको के साथ अन्य स्टाफ को विद्यालय आने जाने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंध में विद्यापीठ स्कूल के प्राचार्य सनत कुमार मिश्रा ने नगर निगम प्रशासन को कई बार पत्र लिखा है, लेकिन शिकायत पत्रों के आधार पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। 6 अक्टूबर 2022 को नगर निगम कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन नतीजा शून्य रहा। स्कूल के प्राचार्य ने निगम कमिश्नर से स्कूल के आसपास कचरा न फेंकने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने का निवेदन किया है।
इस तस्वीर से कई सवाल उठ रहे हैं, लेकिन बड़ा सवाल ये है कि जवाब कौन देगा ???
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
