
द सीजी न्यूज
जी-20 के चौथे वित्त कार्य समूह की बैठक सितंबर 2023 में छत्तीसगढ़ में होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट करके यह जानकारी साझा की है। जी-20 समूह की जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समूह की बैठक देश के अलग-अलग राज्यों और प्रदेश में कराने की बात कही थी, ताकि समूह के दूसरे देश भारत की संस्कृति और लोककला से परिचित हों। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा शुक्रवार को अपने ट्विटर हैंडल से साझा की गई जानकारी के अनुसार जी-20 के चौथे वित्त कार्य समूह की बैठक छत्तीसगढ़ में सितंबर 2023 में होगी। बैठक की तैयारी के संबंध प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आश्वस्त किया कि आगंतुकों को विश्व स्तरीय व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal