द सीजी न्यूज
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग में 15 दिसंबर को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। प्लेसमेंट कैंप में भारती प्लेसमेंट सर्विस रायपुर सिक्योरिटी गार्ड के लिए 50 पद, मार्केटिंग के लिए 12 पद, फील्ड ऑफिसर के लिए 5 पद, कंपनी सुपरवाइजर के लिए 2 पद रिक्त हैं। विनायक जॉब कंसलटेंट रायपुर द्वारा कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए 5 पद, बैंक ऑफिस एग्जीक्यूटिव के लिए 3 पद, सेल्स एग्जीक्यूटिव के लिए 10 पद, एचआर एग्जीक्यूटिव के लिए 5 पद, रिक्रूटर के लिए 5 पद, कंसलटेंट के लिए 5 पद, अकाउंटेंट के लिए 6 पद, चार्टर्ड अकाउंटेंट के लिए 3 पद, सिविल इंजीनियर के लिए 5 पद, मैकेनिकल इंजीनियर के लिए 5 पद, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के लिए 5 पद, सॉफ्टवेयर इंजीनियर के लिए 3 पद, आईटी इंजीनियर के लिए 4 पद, केमिस्ट के लिए 5 पद, सुपरवाइजर के लिए 3 पद, फिटर के लिए 3 पद रिक्त हैं। इंडियन न्यूज़ फॉर कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड शांति नगर भिलाई द्वारा कैमरामैन के लिए 5 पद, वीडियो एडिटर के लिए 4 पद, एंकर के लिए 5 पद, रिपोर्टर के लिए 7 पद रिक्त हैं। ऑटेक नेक्स्टवेल्थ आईटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, नेहरू नगर भिलाई द्वारा ऑपरेशन मैनेजर के लिए 2 पद, असिस्टेंट ऑपरेशन मैनेजर के लिए 2 पद, ऑटोमेशन लीड के लिए 1 पद, बिजनेस एनालिस्ट के लिए 2 पद, ट्रेनर के लिए 2 पद, एच आर के लिए 2 पद रिक्त हैं।
इच्छुक आवेदक 15 दिसंबर को सुबह 10.30 बजे अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छत्तीसगढ़ निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र व आधार कार्ड की प्रमाणित छायाप्रति और नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग मालवीय नगर चौक में उपस्थित हो सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
