Breaking News

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के प्रभारी सहायक आयुक्त ट्रायबल का स्थानांतरण : मुख्यमंत्री ने स्थानांतरण और जांच के दिए थे निर्देश

द सीजी न्यूज

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात के दौरान आम जनता से आदिम जाति विकास विभाग के बारे में मिली लेन-देन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आज बिलाईगढ़ में आयोजित समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारी का स्थानांतरण करने और शिकायतों की जांच के निर्देश दिए थे।
मुख्यमंत्री के निर्देशों पर त्वरित अमल करते हुए बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के आदिवासी विकास विभाग के प्रभारी सहायक आयुक्त पी.सी. लहरे की सेवाएं मूल विभाग में वापस लेते हुए आगामी आदेश तक उन्हें संचालक, आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है। लहरे का मूल पद अनुसंधान अधिकारी है। आज दोपहर मंत्रालय से आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने बिलाईगढ़ में कहा कि भेंट-मुलाकात के दौरान जहां शिकायतें आ रही हैं, वहां कार्रवाई भी हो रही है। उन्होंने कहा कि आम जनता को असुविधा नहीं होनी चाहिए और यदि कोई समस्या है तो उसका समाधान भी हो।

Check Also

राहुल गांधी की महारैली से केंद्र सरकार भयभीत, रोकने की कोशिशें होंगी नाकाम : वोरा

THE CG NEWS दुर्ग। ​पूर्व विधायक अरुण वोरा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!