द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों विशेषकर मसीही समुदाय के लोगों को ‘क्रिसमस‘ पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कामना की है कि प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में सीएम ने कहा है कि प्रभु यीशु ने सामाजिक समानता पर बल दिया और मानव जाति के कल्याण का मार्ग दिखाया। उन्होंने सत्य, करूणा और प्रेम की शिक्षा दी और कमजोर और गरीबों की मदद के लिए प्रेरित किया। प्रभु यीशु के संदेश दीन-दुखियों की मदद और समाज के उत्थान के लिए अनुकरणीय हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
