Breaking News

15 फरवरी को भाजपाई घेरेंगे विधायक वोरा का निवास : गरीबों को आवास और पट्‌टा न मिलने सहित कई मुद्दों पर किया जाएगा प्रदर्शन

द सीजी न्यूज

दुर्ग/ भाजपा ने 15 फरवरी को विधायक अरुण वोरा के निवास का घेराव करने का ऐलान किया है। भाजपा नेताओं ने बयान जारी कर कहा है कि भूपेश बघेल सरकार द्वारा गरीबों के पक्के मकान बनने से रोकने के मुद्दे को लेकर भाजपा लगातार आक्रमक प्रदर्शन कर रही है। केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा राज्य सरकार को मकान बनाने लक्ष्य दिया गया लेकिन छत्तीसगढ़ में लाखों गरीबों के मकान नहीं बनाए गए। इसके विरोध में भाजपा का चरणबद्ध आंदोलन चल रहा है।

शहर के सभी मंडलों में पदयात्रा निकालने के बाद भाजपा पार्षद दल व भाजपा संगठन अब 15 फरवरी को मोर मकान मोर आवास व गरीबों को पट्टा न मिलने सहित अन्य मुद्दों को लेकर विधायक निवास का घेराव किया जाएगा। शहर विधायक अरुण वोरा के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। जिला भाजपा संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल द्वारा शहर के सभी प्रमुख पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षो की बैठक लेकर दुर्ग विधायक अरुण वोरा व महापौर के खिलाफ जनहित के मुद्दे को लेकर आक्रमक लड़ाई लड़ने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य उषा टावरी, ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक, विनायक नातू, राजेंद्र पाध्ये, अल्का बाघमार, आशीष निमजे, विनोदअरोड़ा, नीलेश अग्रवाल, दिनेश देवांगन, राजा महोबिया, मनोज सोनी, मदन वढाई, रजनीश श्रीवास्तव, नारायण दत्त तिवारी, गजेंद्र यादव, विनायक ताम्रकार, दीपक चोपड़ा, डॉ. सुनील साहू, सुनील अग्रवाल, विजय ताम्रकार सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!