द सीजी न्यूज
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का फेसबुक प्रोफाइल हैक होने के मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है। भूपेश ने कहा है कि ठग के साथ किसने ठगी कर दी है। जिन्होंने पूरे छत्तीसगढ़ के किसानों, युवाओं और महिलाओं को ठगा है। चिटफंड के निवेशकों को भी ठगा। आखिर ठग महाराज को किसने ठग लिया।
भाजपा नेता अजय चंद्राकर द्वारा कवासी लखमा का नारको टेस्ट कराने की मांग पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि पहले रमन सिंह और मुकेश गुप्ता का नारको टेस्ट हो जाए, फिर कवासी लखमा का भी नारको टेस्ट करा देंगे। हमें कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सही जांच चाहती है, तो एनआईए से जांच बंद कराएं। एनआईए राज्य सरकार को जांच करने दें।
धान खरीदी में किसानों को भुगतान के मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के सवालों का जवाब देते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा को झूठ फैलाने की आदत है। उन्होंने कहा अरुण साव वकील है। गलत आंकड़ा पेश कर भ्रमजाल ना फैलाएं। इसी तरह की दलील देते रहे हैं जिसके कारण उनकी वकालत नहीं चली। केंद्र सरकार द्वारा 14 फरवरी को cow हग डे मनाए जाने के आदेश पर सीएम ने कहा कि केंद्र का यह 1 दिन का केवल इवेंट है। छत्तीसगढ़ में हम तो रोज गाय की सेवा कर रहे हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
