Breaking News

संभागायुक्त ने सरकारी कार्यालयों में दबिश दी : अनुपस्थित कर्मचारियों को जारी किया शोकाज नोटिस

द सीजी न्यूज

दुर्ग / संभागायुक्त महादेव कावरे ने आज वन विभाग और जल संसाधन विभाग के संभाग व जिला कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे संभागायुक्त को देखकर अफरातफरी मच गई। संभागायुक्त सबसे पहले सुबह 10ः30 बजे वन मण्डलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने देर से आने वाले कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए किसी भी परिस्थिति में कार्यालयीन समय में उपस्थित होने के सख्त निर्देश दिए। उपस्थिति पंजी का निरीक्षण करते हुए उन्होंने इलुरानी दत्ता, अभिलाषा, एन रामाकृष्णा सहित कुल 8 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। ये सभी कर्मचारी अनुपस्थित थे।

इसके बाद उन्होंने सुबह 10ः40 बजे कार्यालय मुख्य वन संरक्षक में निरीक्षण किया, जहॉं विजय राठौर, माया द्विवेदी, तरूण मेश्राम, मधु शर्मा,  गायत्री वर्मा सहित कुल 8 अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। संभागायुक्त ने वन विभाग के कार्यालय में सभी कर्मचारियों के टेबल पर नेमप्लेट रखे जाने के निर्देश दिए और लोक सेवा गारंटी अधिनियम के सूचना पटल भी स्पष्ट रखने के लिए निर्देशित किया।

संभागायुक्त ने सुबह 10ः50 बजे जल संसाधन विभाग के जिला कार्यालय में निरीक्षण किया। यहां उन्होंने 3 अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी किया। संभागायुक्त ने पिछले बार किये गए निरीक्षण के दौरान स्वच्छता और फाईल के व्यवस्थित रख-रखाव के संबंध में दिए गए निर्देशो का विभाग द्वारा पालन करने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। संभागायुक्त ने कार्यालयों में निरीक्षण के दौरान अधिकारी/कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कार्यालय प्रमुखों से कहा है कि अपने अधीनस्थों पर नियंत्रण रखें।

Check Also

जश्ने ईद मिलादुन्नबी : आज नेअमते उज़्मा कॉन्फ्रेंस, 26 को शान से निकलेगा जुलूसे मोहम्मदी 

THR CG NEWS जिनके आने से रौशन हुए दो जहां,  उनके कदमों की बरकत पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!