द सीजी न्यूज
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में आज ईडी के छापे पड़ने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा’ की सफलता और अडानी की सच्चाई खुलने से भाजपा हताश हो चुकी है। यह छापा ध्यान भटकाने का प्रयास है। देश सच जानता है। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापामार कार्रवाई की है। ईडी की टीम राजधानी रायपुर में कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं के घर पहुंचकर दस्तावेजों को खंगालने का काम कर रही है।
इस मामले में सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। भूपेश ने लिखा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष, पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष और एक विधायक सहित मेरे कई साथियों के घरों पर आज ईडी ने छापा मारा है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

