द सीजी न्यूज
सूत्रों के अनुसार आज ईडी की टीम ने इंद्रावती भवन पहुंचकर जांच पड़ताल शूरू कर दी है। श्रम विभाग और जीएसटी दफ्तर में भी जांच-पड़ताल की जा रही है। यह पहला मौका है जब ईडी की टीम सीधे नवा रायपुर के मंत्रालय परिसर में स्थित इंद्रावती भवन पहुंची है। जानकारी के अनुसार अफसरों से पूछताछ की जा रही है। ईडी की छापेमारी से हडकंप मच गया है। गौरतलब है कि सोमवार- मंगलवार को कर्मकार मंडल के चेयरमैन सन्नी अग्रवाल के घर छापेमारी की गई थी।
खबरों के अनुसार सन्नी के बयान के आधार पर श्रमायुक्त दफ्तर में जांच पड़ताल चल रही है। जिस वक्त ईडी की टीम श्रमायुक्त दफ्तर इंद्रावती भवन पहुंची तब अफसरों की मीटिंग चल रही थी। श्रम कर्मकार मंडल के अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे। उसी समय ईडी की टीम पहुंची और जांच-पड़ताल की। ईडी की टीम के साथ सीआरपीएफ के जवान भी थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
